क्रिकेट की सुपरहिट लीग, आईपीएल (IPL) का हम सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन IPL 2026 पिछले सीज़न से काफी अलग होने वाला है क्योंकि इस बार यह टूर्नामेंट कई नए और दिलचस्प नियमों के साथ खेला जाएगा। आइए विस्तार से जानते हैं उन 5 बड़े बदलावों के बारे में जो इस आगामी सीजन में देखने को मिलेंगे:

1. प्रैक्टिस पिच और नेट्स को लेकर सख्त नियम अब कोई भी दो टीमें एक ही प्रैक्टिस पिच या नेट शेयर नहीं करेंगी। अगर एक टीम ने किसी नेट पर प्रैक्टिस की है, तो उसके जाने के बाद दूसरी टीम उस नेट का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी और उसके लिए एक नया नेट तैयार करना होगा। इसके साथ ही, मैच से 4 दिन पहले मुख्य पिच पर कोई भी प्रैक्टिस नहीं होगी,। यह पिच तैयार करने का काम 4 दिन पहले ही स्टेट एसोसिएशन को सौंप दिया जाएगा।

2. प्रैक्टिस मैचों की तय सीमा इस सीजन से कोई भी टीम मनमाने ढंग से प्रैक्टिस मैच नहीं खेल सकेगी। टीमें अब BCCI की परमिशन लेने के बाद ज्यादा से ज्यादा केवल दो प्रैक्टिस मैच ही खेल पाएंगी। दो से अधिक प्रैक्टिस मैचों की अनुमति किसी भी टीम को नहीं मिलेगी।

3. अंडर-लाइट्स (रात के समय) प्रैक्टिस का समय निर्धारित अगर टीमें अंडर-लाइट्स यानी शाम या रात के समय प्रैक्टिस कर रही हैं, तो उसके लिए समय सीमा तय कर दी गई है। यह प्रैक्टिस 3 घंटे 30 मिनट (3:30 घंटे) से ज्यादा नहीं हो सकती। टीमों को 1 मिनट की भी अतिरिक्त छूट नहीं मिलेगी और उन्हें 3:30 घंटे के भीतर ही अपना पूरा प्रैक्टिस शेड्यूल खत्म करना होगा।

4. स्लो ओवर रेट पर कप्तानों को मिली बड़ी राहत पहले स्लो ओवर रेट (Slow Over Rate) के चलते कप्तानों पर भारी जुर्माना लगाया जाता था और बैन तक का सामना करना पड़ता था, जिससे वे अगला मैच नहीं खेल पाते थे। लेकिन अब स्लो ओवर रेट के लिए किसी भी कप्तान पर बैन नहीं लगेगा। इसकी जगह अब एक नया 'डिमैरिट पॉइंट सिस्टम' (Demerit Point System) लागू किया गया है, जिसमें टीम और कप्तान के पॉइंट्स काटे जाएंगे।

5. ओस (Dew) से निपटने के लिए नई गेंद का नियम आईपीएल में अक्सर देखा गया है कि दूसरी पारी में ओस (Dew) के कारण गेंद बहुत ज्यादा गीली हो जाती है, जिससे गेंदबाजों को परेशानी होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए नया नियम यह है कि अगर दूसरी पारी में गेंद ज्यादा गीली हो जाती है, तो 11वें ओवर के बाद पुरानी गेंद को बदलकर नई गेंद ली जा सकेगी

अन्य महत्वपूर्ण अपडेट: इंपैक्ट प्लेयर नियम क्रिकेट में हाल ही में लाया गया इंपैक्ट प्लेयर (Impact Player) रूल अब IPL 2027 तक लागू रहेगा। यानी 12वें खिलाड़ी के रूप में मैदान पर आकर मैच का रुख बदलने वाला यह नियम आगे भी जारी रहेगा।

इन नए नियमों के साथ IPL 2026 का मज़ा और भी दोगुना होने वाला है क्योंकि दुनिया भर के बड़े सितारे इन नए बदलावों के बीच अपना दम दिखाते नज़र आएंगे। आपको IPL 2026 के लिए जोड़े गए ये नए नियम कैसे लगे? क्या इनसे मैचों का रोमांच और बढ़ेगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं!